हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

हरगांव थाना क्षेत्र के झरेखापुर में ग्राम मोतीपुर निवासी अयूब ने गुड़ बेल लगा रखी है जिसमें आज दोपहर दो बजे के करीब अचानक आग लग जाने से लाखो का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि जब तक लोगों ने बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने पड़ोस में अफजाल व आबिद निवासी मोतीपुर की गुड़बेल तक जा पहुंची और खोई के बड़े बड़े ढेरों को अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी, सूचना के लगभग एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने देर शाम तक आग बुझाने का कार्य किया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। गुड़ बेल मालिकों के अनुसार अयूब का लगभग पांच लाख तथा अफजाल व आबिद का एक एक लाख का नुकसान हो गया है।
