लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर पुलिस का चेकिंग अभीयान जारी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर पुलिस का चेकिंग अभीयान जारी | New India Times

लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस ने अस्थाई चेकिंग पोस्ट बनाए हैं। इन चेकिंग पोस्टों पर समीवर्ती जिलों से झाबुआ जिले में प्रवेश करने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी वारदात की नियत से जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके। झाबुआ पुलिस अधीक्षक विनित जैन, एसडीओपी एमएस गवली व मेघनगर थाना प्रभारी आरती चराटे के निर्देश पर मेघनगर व रंभापुर चौकी पुलिस ने गुजरात के दाहोद एवं राजस्थान के कुशलगढ़ को जोड़ने वाले देमारा रोड, मेघनगर झाबुआ रोड स्कूल के आगे, बेडावली दो निम के पास मांडली बॉर्डर दाहोद जाने वाले गुजरात सीमा क्षेत्र से लगे रोड अंबे माता मंदिर के समीप, रपट के पास कई जगह चेक पोस्ट पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में बॉर्डर पर चेक पोस्ट बनाए हैं। इन चेक पोस्टों पर नवागत सब इंस्पेक्टर नीलम सिंह, मनीष पटेल, राजेन्द्र मुवेल,जामसिंह रावत, पुलिस चेकिंग पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दिन के साथ रात में भी विशेष तोर पर चेकिंग इन चेक पोस्ट पर की जाएगी। दो पहिया, चार पहिया समेत अन्य बड़े वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version