रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के राणापुर नगर के सर्व ब्राह्मण समाजजनों ने भगवान परशुराम जंयती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गीता भवन पर वाहन पर विराजित परशुराम की तस्वीर के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभा यात्रा ढोल-धमाकों के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान युवा-समाजजन श्वेत वस्त्रों के साथ गले में भगवा दुपट्टा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा में शामिल युवा, समाजजन जयघोष करते चल रहे थे। यात्रा नगर के शिवाजी चौक, पुराना बस स्टैंड, सुभाष चौपाटी, सोनी गली, टेलर गली होते हुए पुनः शिवाजी चौक पहुंची। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, युवतियां यात्रा में शामिल थी। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना प्रभारी कैलाश चौहान व पुलिस बल भी मुस्तैद था।
