ओल्ड पावर हाउस मोहन लाल गंज के पीछे टिंबर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

ओल्ड पावर हाउस मोहन लाल गंज के पीछे टिंबर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओल्ड पावर हाउस मोहन लाल गंज के पीछे एक टिम्बर के गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगी जिससे पीछे कालोनी की बस्ती में रहने वाले निवासियों में हाहाकार मच गया। बस्ती वासियों ने बताया कि आग से इतनी तेज लपटें उठ रही थीं कि जिन्हें देख सैकड़ों की संख्या में कस्बा वासी आ पहुंचे और तुरंत आग बुझाने के प्रयास करने लगे और पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर आ गयी और कस्बा वासियों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर बस्ती वासियों ने चैन की सांस ली।

ओल्ड पावर हाउस मोहन लाल गंज के पीछे टिंबर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

कुछ ग्रामीणों ने बताया की आग बगल में लगे बिजली के पोल में शार्टसर्किट होने से लगी और आग लगने से टिम्बर व्यवसाई का लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। जिसकी सूचना पुलिस ने गोदाम के मालिक नरेंद्र सरदार को दी। वहीं बगल में सटे घर के मालिक व नवजीवन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर सी त्रिपाठी के घर की दीवार भी धड़क गयी जिससे उनके मकान में भी काफी नुकसान हो गया मौके पर प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल गंज , जी ,डी, शुक्ला, व उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज पहुचे और जायजा लिया वही कालोनी वासियो में आग दहशत से कॉफी चिंतित दिखे , फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है , और उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज सूर्यकांत त्रिपाठी ने कालोनी वासियो को हर संभव प्रशासनिक मदद देने का आस्वाशन दिया है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version