मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतामल (महाराष्ट्र), NIT:

ग्राहक संरक्षण समिति और मौलाना आज़ाद विचार मंच की ओर से गडचिरोली में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए वीर जवानों को 4 मई की शाम स्थानीय कलंब चौक में श्रध्दांजली अर्पीत की गई।

इस समय यवतमाल शहर पुलिस थाने के थानेदार धनंजय सायरे, एपीआई पीयूष कोयल, रवि आड़े, गोपनीय शाखा के कांबले उपस्थित थे। मौलाना आजाद विचार मंच के जिलाध्यक्ष, ग्राहक संरक्षण समिति महाराष्ट्र अध्यक्ष पुर्व नगर सेवक अमन निर्बान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ग्राहक संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुरटकर, श्रीमती अंजली पावड़े, प्रेमा पत्रीवार, रेखा रनदिवे, मौलाना आजाद विचार मंच के ज़िला सचिव अकरम मवाल, सुधाकर घायवान, शहर अध्यक्ष ज़ाकिर शेख, अकील शेख, आमिर शाह, सदाकत अली, महाराष्ट्र पुलिस बॉइज असोसिएशन यवतमाल शाखा के जिला अध्यक्ष अतीक शेख, लाॅ उपाध्यक्ष ओंकार करंदीकर, सचिव मोहम्मद रियाज़ आदि उपस्थित थे।
