रेडियम एंड ग्राफिक्स वर्क्स मल्टीपरपस सोसायटी की ओर से सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसुचना पर जताया ऐतराज | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

रेडियम एंड ग्राफिक्स वर्क्स मल्टीपरपस सोसायटी की ओर से सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसुचना पर जताया ऐतराज | New India Times

रेडीयम जिलाधिकारी को रेडीयम एंड ग्राफिक्स वर्क्स मल्टीपरपस सोसायटी की ओर से सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए अधिसुचना पर ऐतराज जताया गया है। यह अधिसूचना 6 दिसंबर 2018 को जारी की गई थी। रेडियम और ग्राफिक्स का काम कर संगठन के लोग अपना परिवार चलाते हैं और प्रमुखता से नंबर प्लेट बनाने का वे काम करते हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय दिल्ली से जो अधिसूचना निकाली गई इसके द्वारा अतिसुरक्षा रजिस्ट्रीकरण (एचआरपी) के लिए गाड़ियों के नंबर प्लेट में वाहन निर्माण करने वाली कंपनी नंबर प्लेट डीलर को मुहय्या कराएगी ऐसा कहा गया है, इसके अलावा अन्य कोई नंबर प्लेट नहीं बना सकता। इससे कई रेडियम और ग्राफिक्स का व्यवसाय करने वाले लोग बेरोजगार होंगे। अकेले यवतमाल जिले में 2 से 3 हजार लोग यह व्यवसाय करते हैं। केंद्र सरकार के इस निर्णय से उन पर भुखमरी की नौबत आयी है। इस निर्णय पर सरकार फिर से विचार करे ऐसी मांग सौंपे गए ज्ञापन में कही गई है।

रेडियम एंड ग्राफिक्स वर्क्स मल्टीपरपस सोसायटी की ओर से सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसुचना पर जताया ऐतराज | New India Times

इस मौके पर अध्य्क्ष सहाबुद्दीन काज़ी, उमेश शर्मा, रमेश आहूजा, समीर जीवनी, धीरज गेडाम, गोपाल गोल्हर, पवन शर्मा, जुगल तिवारी, विजय इंगळे, मो.शफीक, शहनवाज खान, किरण शेंडे, मो.शाहिद, दिपक सुकळकर आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version