जिला अस्पताल के डॉक्टर और 108 एम्बुलेन्स की लापरवाही से गई मासूम बच्चे की जान, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​जिला अस्पताल के डॉक्टर और 108 एम्बुलेन्स की लापरवाही से गई मासूम बच्चे की जान, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग | New India Times

  • एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ शम्भू दयाल ने 108 से काल पर बात करने में की आना कानी
  • पीड़ित बाप ने कहा 3 घण्टे तक नहीं पहुंची एम्बुलेन्स 108

बहराइच जिला अस्पताल और 108 एम्बुलेन्स की लापरवाही की वजह से एक मां की गोद उजड़ गई। लापरवाही से नाराज मासूम बच्चे के माता-पिता ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर और 108 एम्बुलेन्स को दोषी ठहराते हुए कारवाई की मांग की है।​
जिला अस्पताल के डॉक्टर और 108 एम्बुलेन्स की लापरवाही से गई मासूम बच्चे की जान, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार थाना विशेश्वरगंज अन्तर्गत हिमांश पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम कुरसहा अपने बच्चे को कल दिनांक 18 मार्च को भर्ती किया जिसे आज 19 मार्च को लखनऊ रिफ़र किया गया। एम्बुलेन्स के इंतिज़ार में 3 घण्टे तक बैठाया गया और 3 घण्टे के बाद आई एम्बुलेन्स बहराइच के कोर्ट के पास बच्चे की सांस रूक गई। पीडितों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित ने कहा की इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कि जाये। पीड़ित पिता ने कहा कि कल उच्च अधिकारियों से लिखित में शिकायत करूँगा ताकि मेरे बच्चे की मौत के बाद अब किसी और माँ की गोद न उजड़े।​जिला अस्पताल के डॉक्टर और 108 एम्बुलेन्स की लापरवाही से गई मासूम बच्चे की जान, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग | New India Times

  • 108 एम्बुलेन्स के ड्राइवर ने पीडितों को वापस लाने के लिए मांगे पैसे

इस घटना की जानकारी पत्रकारों के माध्यम से सी एम् एस डॉ डी के सिंह को दी गयीबतब जाकर बच्चे की लाश को घर ले जाने के लिए जिला अस्पताल से शव वाहन उपलब्ध कराया गया।

By nit

Exit mobile version