रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24 रतलाम-झाबुआ -अलीराजपुर के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 29 अप्रैल तक किया गया। नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर न्यायालय झाबुआ मे रिटर्निंग अधिकारी प्रबल सिपाहा द्वारा लिये गए। अंतिम दिन आठ अभ्यर्थीयो ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।
नामांकन करने वाले प्रत्याशी
1. सूरज पिता नाथू निवासी ग्राम चावडाखेडी तहसील सैलाना जिला रतलाम ने ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी से
2, रूकमाल सिंह कटारा पिता सूरज सिंह निवासी ग्राम पांचखेरिया तहसील थांदला जिला झाबुआ ने बहुजन समाज पार्टी से,
3, कमलेश्वर डोडियार पिता ऊंकारलाल निवासी राधाकुंआ पोस्ट सरवन जिला रतलाम ने भारतीय ट्रायबल पार्टी से,
4, जोहरसिंह पिता मिट्टू निवासी ग्राम छापरखेडा तहसील राणापुर जिला झाबुआ ने निर्दलीय,
5, मथियास पिता कालू निवासी दौतड तहसील राणापुर जिला झाबुआ ने निर्दलीय, सूरज पिता कालिया निवासी जाम्बूखदान तहसील बाजना जिला रतलाम ने जनता दल युनाईटेड पार्टी से,
6, रंगला कनेश पिता कुंवर सिंह निवासी ग्राम बरदला तहसील एवं जिला अलीराजपुर ने निर्दलीय,
7, उदयसिंह पिता पारसिंह मचार निवासी ग्राम बेडावली तहसील मेघनगर जिला झाबुआ ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।
रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के लिये अब तक कुल 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।
30 अप्रैल को नामांकन की जांच
अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्रों की जांच दिनांक 30 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे शुरू की गई। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की कार्यवाही 2 मई को दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। निर्वाचन लड़े जाने की दशा में 19 मई सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच मतदान होगा एवं मतगणना 23 मई को संपन्न होगी।
