कांग्रेस सरकार ने तीन महीने में प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया: शिवराज सिंह चौहान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र) NIT:

कांग्रेस सरकार ने तीन महीने में प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया: शिवराज सिंह चौहान | New India Times

आतंकवादियों से लोहा लेने का हौसला सिर्फ भाजपा में है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। ये बातें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह चौहान ने धार महू लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी छतर सिंह दरबार के समर्थन में धार राजवाड़ा की सभा को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि उड़ी में आतंकवादी हमला हुआ तो हमारी सेना गई और सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सबक सिखाकर आई। फिर पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो हमारी एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक की और पाकिस्तान को उनके घर में घुसकर मारा। उन्होंने कहा कि अब नहीं सहेंगे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हरकतों को, उन्हें सबक सिखाया है और आगे भी सिखाएंगे।

कांग्रेस सरकार ने तीन महीने में प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया: शिवराज सिंह चौहान | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह कांग्रेस भी गजब करती है, चार माह में ही अरबपति हो गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास ठप्प, जनकल्याणकारी कार्य ठप्प, बेटियों के विवाह बंद, तीर्थ यात्राएं बंद, भांजे-भांजियों की कॉलेजों की फीस भराना बंद, अंतिम संस्कार में दी जाने वाली मदद बंद। सब कुछ बंद कर दिया, सिर्फ तबादला उद्योग जारी है। इस तबादला उद्योग में नोटों की गड्डी पर गड्डी आ रही है। इन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से तबादलों में करोड़ों रूपए कमाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों के साथ छलावा कर रही है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के किसानों को 2 लाख रूपए कर्जमाफी का लालच देकर सत्ता में आए, लेकिन आज तक किसानों का कर्जमाफ नहीं हुआ है।

कांग्रेस सरकार ने तीन महीने में प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया: शिवराज सिंह चौहान | New India Times

झूठ बोलने के रिकार्ड बन रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है, चुनाव की गर्मी भी रिकार्ड तोड़ रही है, लेकिन इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ झूठ पर झूठ बोलने के रिकार्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों को छलने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोजगार देने के नाम पर भी युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है। रोजगार के नाम पर मवेशी चराने और बैंड बजाने का प्रशिक्षण देने की बात मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन महीने में ही प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। आयकर विभाग ने छापा मारा तो नोटों की गड्डियों पर गड्डियां निकल आईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, सांसद उम्मीदवार छतर सिंह दरबार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री उषा ठाकुर व श्रीमती रंजना बघेल, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा,धार लोकसभा प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी, किसान नेता खेमराज पाटीदार आदि ने संबोधित किया।

कांग्रेस सरकार ने तीन महीने में प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया: शिवराज सिंह चौहान | New India Times

इस अवसर पर भाजपा धार जिलाध्यक्ष राज बर्फा, लोकसभा सह संयोजक विनोद शर्मा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा,पूर्व विधायक करण सिंह पवार, मुकाम सिंह किराडे, वेल सिंह भूरिया, मुकाम सिंह निगवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल व कविता पाटीदार,संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, धार नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा,पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल,सरदार सिंह मेड़ा, सँजय बघेल, गोपाल कन्नौज , डॉ. शरद विजयवर्गीय, कन्हैया यादव, राजेंद्र गर्ग, कल्याण पटेल, रीता उपमन्यु जिला पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।आम सभा के संचालन लोकसभा संयोजक दिलीप पटोदिया ने किया आभार महामंत्री मनोज सोमानी ने माना। सभा के पूर्व भाजपा द्वारा विशाल रैली लोकसभा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार के समर्थन में निकाली गई। आपके साथ खुली जीप में धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा भी उपस्थित थी। नगर भाजपा कार्यालय बख्तावर मार्ग से यह रैली प्रारंभ होकर हटवाड़ा, रघुनाथपुरा, धान मंडी, जवाहर मार्ग, आनंद चौपाटी, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए राजवाड़ा पर संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार श्री दरबार का जगह जगह पुष्प वर्षा कर आत्मिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version