तारिक खान, रायसेन (मप्र ), NIT;
रायसेन जिले के ग्राम पंचायत सेमरा में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह पशु चिकित्सा शिविर इफको किसान संचार लिमिटेड भोपाल की ओर से आयोजित किया गया जिसमें पशुपालन विभाग के डॉक्टरों द्वारा पालतू पशुओं का इलाज किया गया एवं पशुओं की बीमारी से संबंधित सलाह दी गई एवं पशुओं के लिए निःशुल्क दवाएं भी दी गई।
इस चिकित्सा शिविर में बडी संख्या में ग्रामीणों ने अपने पशु गाय, भैंस, बकरी, कुत्ता आदि का उपचार करवाया। इस कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र मथांकर इफको किसान संचार लिमिटेड भोपाल, डॉक्टर विनीत तिवारी पशु चिकित्सालय दीवानगंज उपस्थित रहे।
