कमजोर व वंचित समूह के बच्चे गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करें: ग्वालियर कलेक्टर | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कमजोर व वंचित समूह के बच्चे गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करें: ग्वालियर कलेक्टर | New India Times

ग्वालियर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिला के शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए हैं कि कमजोर व वंचित समूह के बच्चे गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर सकें इसके लिए बच्चों का स्कूलों में एडमिशन होना चाहिए। बच्चों के अभिभावकों को भी जानकारी दी जाए ताकि वे समय पर अपना आवेदन कर सकें। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। आरटीई के तहत जरूरतमंद बच्चे अच्छे स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए इन स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखने का प्रावधान है। सत्र 2019-20 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version