मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए मेंहदी लगाओ कार्यक्रम आयोजित | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए मेंहदी लगाओ कार्यक्रम आयोजित | New India Times

आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु, महिलाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से लहरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ईरापुर में आज मेहंदी लगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्राम प्रधान जय देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने हाथों में “महापर्व 6 मई”, मतदान करेंगे, मेहंदी से लिखवा कर महिलाओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अपने हाथों में “आओ मतदान करें” मेहंदी से लिखवाने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुईं। कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रंणजीत कुमार ने शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा आशा बहुओं का आवाहन किया, कि वह सब मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदान एक पर्व है, और महिलाएं पर्व पर अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं, इसलिए विद्यालयों की महिला कर्मचारी मेहंदी के द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। ग्राम प्रधान जय देवी ने कहा की क्षेत्र की सभी महिलाएं इस महा अभियान में बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह से खुद तो मतदान करेंगी ही और लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। इस मौके पर शिक्षक अनवर अली ने महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बिना महिलाओं के सक्रिय सहयोग से मतदान प्रतिशत बढ़ाया नहीं जा सकता, इसलिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने में आप सब की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी कलाइयों और हाथों पर मतदान महापर्व 6 मई तथा मतदान महादान आज स्लोगन लिखवा कर संकल्प लिया, कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।

इस मौके पर शिक्षिका कृष्णा देवी, रामावती, आंगनवाडी प्रेमवती तथा आशा बहू प्रेमवती ने ग्रामीण महिलाओं के हाथों में आकर्षक और सुंदर मेहंदी रचाई। कार्यक्रम में उमेश चंद वर्मा, राजीव कुमार, सरोज कुमार वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिपाल, राम नरेश वर्मा, लल्ली देवी, ज्ञानमती, रामपाल, शिव प्यारी, अनीता देवी आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका अदा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version