वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैंगलगंज क्षेत्र में दिनांक 20.04.19 को हकूकू (36 वर्ष) पुत्र साकिर अली निवासी ग्राम ककरहा थाना मैगलगंज जनपद खीरी की चन्दू के मकान में खाने पीने की बात को लेकर हुए विवाद में तमंचे से गोली मरकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना मैगलगंज में तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत दिनांक 24.04.19 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त सचिन शुक्ला पुत्र बाबूराम शुक्ला निवासी ग्राम ककरहा थाना मैगलगंज जनपद खीरी को भगौतीपुर फैक्ट्री चौराहे से आलाकत्ल 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना मैगलगंज पर कई अभियोग पंजीकृत हैं।
