आप‌त्ति जनक हालत में देखकर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, प्रेमी को भी किया गंभीर रूप से घायल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आप‌त्ति जनक हालत में देखकर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, प्रेमी को भी किया गंभीर रूप से घायल | New India Times

लखीमपुर खीरी जिला के थाना निघासन की हद में आप‌त्ति जनक हालत में देखकर भाई ने बहन को मौत के घाट उतार दिया साथ ही प्रेमी को भी हमला गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी संग बहन को देखकर भाई का खून खौल उठा और उसने खेत में गन्ना छील रहे पहले प्रेमी के ऊपर बांके से प्रहार कर घायल कर दिया फिर बाद में घर पहुंची बहन को बांके से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है और घायल प्रेमी को सीएचसी में भर्ती कराया गया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी पड़ोस के एक दलित परिवार के युवक से प्रेम करती थी। आरोप है कि करीब दो माह पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था और बाद में दबाव बनाकर सुलह भी करा दी थी।
आरोप हैैै कि किशोरी के परिवार वालों ने एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सुलह का दबाव बनाने के लिए पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर किशोरी के परिवार वालों केेे‌ खिलाफ कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

बताया गया है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों लोगों को किशोरी के भाई ने आपत्ति जनक स्थित में देख लिया। उसके बाद पहले किशोर पर बांके से प्रहार कर घायल कर दिया। वह घायल अवस्था में थाने पहुंचा, वहां से उसेेे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हाथ में बांका लेकर किशोरी का भाई घर जा धमका और अपनी बहन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version