गठबंधन के प्रत्याशी नकुल दुबे के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने लोगों से मुलाकात कर की वोट की अपील | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

गठबंधन के प्रत्याशी नकुल दुबे के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने लोगों से मुलाकात कर की वोट की अपील | New India Times

लहरपुर कस्बे के मोहल्ला लोखरियापुर में पूर्व सभासद इरशाद अली उर्फ मिंटू मंसूरी के आवास पर पूर्व राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने लोगों से मुलाकात कर सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी नकुल दुबे के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान अनीस मंसूरी ने कहा कि जनता की मांग पर 25 वर्षों से पुरखों को जिस दिन का इंतजार था वह दिन आ गया है और दो नेताओं ने जनता के सम्मान में अपना सर झुकाते हुए गठबंधन कर समाज में परिवर्तन लाने का काम किया है साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जासमीर अंसारी मुस्लिम समुदाय का वोट काटने का काम कर रहे हैं। मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग किसी के बहकावे में ना आएं अपना वोट गठबंधन के प्रत्याशी को देकर भारी बहुमत से विजई बनाकर संसद भेजने का काम करें।

इस अवसर पर मो० ताहिर अंसारी (नगर अध्यक्ष बसपा), वजाहत मालिक, समीर राइन, अब्दुल कादिर राइन (विधान सभा उपाअध्यक्ष सपा), नौसाद मंसूरी, सत्तार खान, नबी अहमद अंसारी, नसीम खान, रुहुल मंसूरी, मो० तारिक अंसारी, हाजी जाफर, याकूब मंसूरी, हफिज मंसूरी, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version