6 वर्षीय बच्ची की मौत, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​6 वर्षीय बच्ची की मौत, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी | New India Times6 वर्षीय बच्ची खुदकुशी क्यों करेगी ? क्या 4 फुट की बच्ची 8 फुट ऊंचाई पर फंदा लगा सकती है ? उस वक्त कोई घर में आया तो नहीं था? यह सारे सवाल एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर लोगों के जुबान पर हश्त कर रहा है।

प्राप्त जांनकारी  के अनुसार लालघाटी स्थित बरेला गांव निवासी गुफरान अहमद की चारों बेटियां आतिया 6 वर्ष , कुमसुम 12 वर्ष , खुशबू 14 वर्ष, अनम 18 वर्ष बुधवार शाम लगभग पांच बजे पड़ोस के घर में टीवी देख रही थीं। पिता गुफरान मंगलवारा स्थित दुकान पर थे। तभी उनकी मां भी वहां आई और बाजार जाने की बात कहकर चली गई। 3-4 मिनट बाद अनम ने आतिया को घर के स्टोर रूम में रखी पोटली लाने के लिए भेजा।

आधे घंटे बाद यानी करीब साढ़े पांच बजे तक जब आतिया वापस नहीं लौटी तो उसे देखने कुमसुम घर पहुंची। देखा तो आतिया फंदे पर लटकी हुई थी और उसका पैर कपड़े की एक गठरी पर टच हो रहा था पुलिस कई सवालों के जवाब ढूढने का प्रयास कर रही है कि आखिर 6 वर्ष  की बच्ची  खुदकुशी क्यों करेगी ?  आठ फीट ऊंचाई पर 47 इंच (करीब चार फीट) की आतिया ने फंदा कैसे लगाया ? उस वक्त घर में कोई आया तो नहीं था ?

एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि रंगपंचमी के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है । हमने एफएसएल से घटनास्थल का मुआयना करवाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version