सऊदी अरब के दमाम में बिल्डिंग से गिरकर बहराइच जिला के युवक की मौत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सऊदी अरब के दमाम में बिल्डिंग से गिरकर बहराइच जिला के युवक की मौत | New India Times

सऊदी अरब के दम्माम में कमाने गए बहराइच जिला कैसरगंज के एक युवक की बिल्डिंग से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराइच जिला के कैसरगंज (कैसरगंज कोतवाली के पीछे) निवासी मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद सबील अंसारी सऊदी के दमाम इलाके में एक बिल्डिंग में काम करता था। बीते 17 अप्रैल को सीढ़ी पर चढ़ते समय आमिर का पैर फिसल गया जिससे वो दीवार में लड़ते हुए बिल्डिंग से नीचे आ गिरा। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ पिछले चार दिन से वो कोमा की हालत में ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा था जिसकी आज दोपहर लगभग 3 बजे जब आमिर को आपरेशन के लिए ले जाया जा रहा था तो स्ट्रेचर पर ही उसने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर सुनकर यहाँ पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है। लोगों ने फेसबुक के माध्यम से संवेदना प्रकट की तथा आमिर के घर पर भी लोगों का तांता लगा रहा।

By nit

One thought on “सऊदी अरब के दमाम में बिल्डिंग से गिरकर बहराइच जिला के युवक की मौत”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version