सरकन कोतवाली में दहेज़ उत्पीड़न को लेकर पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:सरकन कोतवाली में दहेज़ उत्पीड़न को लेकर पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Times

सकरन कोतवाली क्षेत्र के खलेपुरवा निवासी सुंदरलाल पुत्र बंशी की पुत्री पूनम की शादी एक साल पहले लहरपुर क्षेत्र के मुगलपुर निवासी रामेन्द्र पुत्र हरीश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज में 50 हजार रुपये नकद की मांग को लेकर पूनम को प्रताड़ित करने लगे। बीते एक सप्ताह पहले पति रामेंद्र ने अपने परिवार वालो के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता पूनम को लेकर कोतवाली पहुंचे पिता बंशी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसपर पुलिस ने पति रामेंद्र, ससुर हरीश, संदीप पुत्र रामआसरे व सास के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने मीडिया को बताया की पीड़िता की तहरीर पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version