संघ सदस्यों की शिक्षा जीवन के लिए व जीवन देश के लिये समर्पित होता है: निखिलेश माहेश्वरी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:संघ सदस्यों की शिक्षा जीवन के लिए व जीवन देश के लिये समर्पित होता है: निखिलेश माहेश्वरी | New India Times

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चयनित शिक्षार्थियों का अष्ट दिवसीय प्रकट वर्ग शिविर का समापन हुआ। एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित आरएसएस के जिला स्तरीय अष्ट दिवसीय प्रकट वर्ग शिविर में आस-पास के 96 शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। शिविर के समापन पर बौद्धिक देने के लिये धार विभाग के निखिलेश माहेश्वरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रमेशचंद्र जागीरदार व वर्गाधिकारी अवध बिहारी दात्रेय ने की।

वर्ग समापन पर विभाग प्रमुख निखिलेश माहेश्वरी ने सभी शिक्षार्थियों को राष्ट्रीहित सर्वोपरि के भाव जागृत कर राष्ट्र के लिए संघ की भूमिका बताते हुए कहा कि जब भी देश या देशवासियों पर किसी भी प्रकार की विपदा आई है तो उस विपदा से निपटने के लिए सबसे पहले संघ के सदस्य ही आगे आये है फिर वह जम्मू-काश्मीर, केरल, गुजरात आदि राज्यों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ही क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि संघ बिना किसी भेदभाव के हर भारत वासी के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर देता है पंजाब के 84 के दंगे इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संघ के हर व्यक्ति की शिक्षा जीवन के लिए व जीवन देश के लिए समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा हिंदुत्व की रक्षा के लिये विश्व हिंदू परिषद, शिक्षा में क्रांति लाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे देश के हर क्षेत्र में सेवा के लिये ही संघ ने विभिन्न संगठन बनाये है। उन्होंने कहा कि धर्म चक्र प्रवर्तनम, सत्यमेव जयते, देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे जैसे संघ के नैतिक मूल्यों पर ही भारत के प्रशासनिक विभाग कार्य करते है। अपने स्थान पर आगामी लोकसभा चुनाव को राष्ट्र के लिये निर्वाचन बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने करवाने की बात कही। वर्ग के प्रकट कार्यक्रम में समाजसेवी विश्वास सोनी, नीरज भट्ट, बंटी डामोर, श्रीमती संगीता सोनी, रुसमाल चरपोटा, नीरज सौलंकी, अशोक अरोड़ा, नानालाल राठौड़, जीवन पाटीदार, शुभम नागर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version