मटका किंग और नेर थानेदार रच रहे हैं मेरे खिलाफ षडयंत्र: प्रेमासाई महाराज | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

मटका किंग और नेर थानेदार रच रहे हैं मेरे खिलाफ षडयंत्र: प्रेमासाई महाराज | New India Times

प्रेमासाई महाराज जी को बदनाम करणे के लिये यावतमाल जिले के नेर पुलिस स्टेशन के थानेदार जितना प्रयत्न कर रहे है उतने ही दिल से यदि सट्टा मटका बंद करने में रुचि दिखाते तो शायद आज नेर के किसान, मजदूर और युवा आज सट्टा मटका मुक्त वातावरण में जीते थे। लेकिन यहां अवैध धंधे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की मदत करने के बजाये उनकी आवाज को दाबाने का काम नेर के थानेदार कर रहे हैं जो की बहुत ही निंदनीय है। रक्षक ही भक्षक बन गया की कहावत यहां पर सटीक बैठती है।

पेश है प्रेमासाई महाराज जी से बातचीत…

महाराज जी न्युज पेपर में जो न्युज आई है उसके बारे में आपकी क्या राय है?

मैंने जब से नेर के सट्टा मटका बंद करने की बात कही है तभी से मेरी बदनामी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें नेर के थानेदार और सट्टा मटका किंग दोनों मिलकर मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकी मैं यह सट्टा-मटका मुद्दा छोड दूं।

अब आप आगे सट्टा मटका बंद करने के लिये क्या करेंगे?

मैं आंदोलक हूँ, मैं ना जेल जाने से ना बदनामी से ना मरने से डरता हूं। समाज की सुधारणा के लिये मुझे आंदोलन करना पड़े तो मैं आंदोलन भी करुंगा। बहुत सारे सामाजिक संघटन तथा जेष्ठ समाज सेवक तथा अण्णा हजारे जी को भी इस आंदोलन में शामिल करुंगा। दारू बंदी के सारे संघटनों से भी हमारी बात चल रही है और कुछ ही दिनों में हमारा आंदोलन शुरू हो जायेग।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version