भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर  | New India Timesएसपी सिद्धाथ बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बुधवार को खेड़ापति मंदिर पर थाना पिपलानी और अयोध्या नगर की संयुक्त वाहन चैकिंग के दौरान दो शातिर चैन लुटेरों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लुटेरों में हसन अली पिता राहत अली उम्र 27 वर्ष निवासी संजय नगर ईरानी डेरा रेलवे स्टेशन के पास हनुमानगंज और अब्बास अली उर्फ सलमान पिता पिंगू अली उम्र 19 वर्ष निवासी मेंहदी कुंआ हुसैन टेकरी जावरा रायसेन, के नाम शामिल हैं।

 पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अपनी उधारी चुकाने के लिए उन्होंने चैन स्नैचिंग की वारदातें शुरु की थी। आरोपियों का लक्ष्य था कि वह करीब 40 से 50 तोला सोना इकट्ठा कर धारवाड़ कर्नाटक निकल जायेंगे। आरोपियों ने बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाकर चैन स्नैचिंग की वारदातें कबूली हैं।

एसपी बहुगुणा का कहना है कि आरोपी हसन अली एक शातिर चैन लुटेरा है। उस पर पूर्व में चैन स्नैचिंग के कई मामले भी दर्ज हैं। पैसों की लालच देकर उसने अब्बास को अपने साथ शामिल किया था। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे  की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version