रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर ग्राम फुट तालाब में रात्रि को प्रसिद्ध गजल, भजन, गीत गायक श्री पंकज उदास ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी।

श्रद्धालु और दर्शकों की विशेष मांग पर फिल्म नाम का गीत “चिट्ठी आई है वतन से चिट्ठी आई है। बड़े दिनों के बाद हम बे वतनो को याद वतन से चिट्ठी आई है। ऊपर मेरा नाम लिखा है अंदर ये पैगाम लिखा है ओ परदेस को जाने वाले लौट के फिर ना आने वाले” इस गीत पर पूरा शीतल व खुशबूदार पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।

आज रात्रि में श्री हंसराज हंस अपने प्रसिद्ध भजन मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी आदि भोलेनाथ के भजनों की शानदार प्रस्तुति देंगे। वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश चंद जैन, श्री राजेश जैन, श्री जैकी जैन, श्री रिनिष जैन, पप्पू भैया मित्र मंडल के श्री दिनेश बेरागी, श्री आनंदीलाल पडियार, श्री हरिराम जी गिरधाणी, श्री सुभाष गहलोत भई जी, श्री विकास बाफना, आदी ने नगर जिले व अन्य राज्यों से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक स्थल वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पहुंचने की अपील की है।
