जनता जिन्हें चुनती है वो संसद में बैठते हैं और श्री कृष्ण जिन्हें चुनते है वो श्रीमद् भागवत कथा में बैठते हैं: देवी नेहा-निधि | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जनता जिन्हें चुनती है वो संसद में बैठते हैं और श्री कृष्ण जिन्हें चुनते है वो श्रीमद् भागवत कथा में बैठते हैं: देवी नेहा-निधि | New India Times

प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ धाम वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर परिसर मे देवी नेहा एवं निधि के श्रीमुख से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दुसरे दीन दोनों देवियों ने कहा कि “लोग जिन्हें चुनते हैं वे संसद में जाकर बैठते हैं और जिन्हें श्री कृष्ण चुनते हैं वे श्रीमद् भागवत कथा में बैठते हैं।”

जनता जिन्हें चुनती है वो संसद में बैठते हैं और श्री कृष्ण जिन्हें चुनते है वो श्रीमद् भागवत कथा में बैठते हैं: देवी नेहा-निधि | New India Times

भागवत के दूसरे दिन देवी नेहा और निधि ने श्री राम और श्री कृष्ण के व्यक्तित्व का बहुत ही प्रभावी तरीके से परिचय दिया साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति का आदर्श भगवान श्री राम के जैसा होना चाहीये और भटके हुए युवाओं को जीवन में सिर्फ एक बार भगवान श्री राम के चरित्र को पढ़ना चाहिए। वर्तमान में युवा और बच्चे नकली spider-man के पीछे भाग रहे हैं लेकिन असली स्प्राइडर मैन तो श्री राम के भक्त हनुमान जी हैं।

आज गाएंगे पंकज उदास

जनता जिन्हें चुनती है वो संसद में बैठते हैं और श्री कृष्ण जिन्हें चुनते है वो श्रीमद् भागवत कथा में बैठते हैं: देवी नेहा-निधि | New India Times

श्री वनेश्वर मारुति नंदन धाम पर हनुमान जयंती महोत्सव मे प्रतिदिन व रात्रि में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में आज प्रसिद्ध गजल और भजन गायक पंकज उदास प्रस्तुति देंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्य लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन उर्फ पप्पू भैया, राजेश जैन, रिंकु भैया, जैकी जैन आदि समिति के सदस्यों ने नगर जिले अन्य राज्यों से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक कार्यक्रम में पधारने की विनंती की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version