भारतीय बाल्मीकि समाज ने मनाया डॉ बाबा साहब का जन्म दिवस | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

भारतीय बाल्मीकि समाज ने मनाया डॉ बाबा साहब का जन्म दिवस | New India Times

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा जिगर कॉलोनी स्थित छतरी वाला पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 127 वां जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की मूर्ति पर फूल माला डालकर की गई।

कार्यक्रम में भावाधस के राष्ट्रीय संचालक लल्ला बाबू द्रविड़ ने कहा कि भारत कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब ने अपने द्वारा लिखे गए संविधान में हर वर्ग को भागीदार बनाया है, जिसके लिए पूरा देश उनका हमेशा आभारी रहेगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से रवि द्रविड़, आदेश कुमार, बलवीर भारती, विक्की बादशाह व विशाल शरण सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version