पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लोकसभा चुनाव 2019 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की तैयारियां की जा रही हैं। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में ग्वालियर की विधान सभाओं के साथ ही शिवपुरी जिले के 2 विधानसभा क्षेत्र करैरा व पोहरी शामिल हैं। ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी हैं। लोकसभा निर्वाचन की सभी तैयारियां समय पर कर ली जाएं और दोनों जिलों में आपसी समन्वय से काम हो इसलिए अंतर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिवपुरी कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप सिंह,सीईओ श्री शिवम वर्मा, एएसपी देहात श्री सुरेन्द्र गौर,एस डी एम, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
