आटो रिक्शा चालकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आटो रिक्शा चालकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली | New India Times

लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं। इस सिलसिले में आज परिवहन विभाग के निर्देशन में आटो रिक्शा चालकों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लालबाग से ऑटो रिक्शा वाहन रैली निकाली। इस रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहन सक्सेना, नगर निगम आयुक्त श्री भगवानदास भूमरकर, जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह रैली सिंधीबस्ती, शनवारा, गांधीचौक, कमल टॉकीज चौराहा होती हुई बस स्टैण्ड पर समाप्त हुई। इस रैली के माध्यम से मतदाताओ को संदेश दिया गया कि वे मतदान में अवश्य भाग ले। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश कुमार ने ऑटो रिक्शा चालको से कहा कि 19 मई को वे स्वयं मतदान तो करे ही साथ ही वे सवारियों को भी प्रेरित करे कि 19 मई को मतदान करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर श्री उमेश कुमार के निर्देशानुसार एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन मे समस्त विभागों के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन समुदाय में लोक सभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत होने वाले मतदान के बारे मे प्रचार प्रसार किया जा रहा है और शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। गत दिवस बुरहानपुर जिले के समस्त पट्रोल पम्पो, बैंकों, व वाणिज्य-कर विभाग के द्वारा राज्य-कर, बिल पर्चियों व दुकानो पर मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लेक्स, स्टीकर के माध्यम से 19 मई 2019 को मतदान अवश्य करें’’ का सन्देश भी दिया गया। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को दिये जाने वाले बिजली बिलों तथा स्वास्थ विभाग बाह्य रोगीं पर्चियों में भी मतदान जागरूकता हेतु 19 मई 2019 को मतदान अवश्य करें’’ का अंकन कर वितरित किया जा रहा है। साथ ही महिला बाल विकास विभाग के द्वारा EVM और VVPAT का प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्रों, हाट बाजारों व मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है, जिसमें 19 मई 2019 को मतदान अवश्य करें’’ के संबंध मे संदेश देकर शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक भी किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version