मासूम नाबालिग छात्रा के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने वाला 58 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;  ​​​

मासूम नाबालिग छात्रा के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने वाला 58 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार | New India Timesशासकीय स्कूल अवधपुरी के शिक्षक मोहन ठाकुर के द्वारा अपने ही स्कूल की दूसरी कक्षा की एक मासूम छात्रा के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस आरोपी शिक्क को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहन ठकुर, स्कूल के काम से छात्रा को अपने आॅफिस में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। कल बुधवार दोपहर उसने दोबारा छात्रा को कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी मोहन द्वारा छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। डरी-सहमी हालत में छात्रा जब अपने घर पहुंची, तो उसने परिजनों को इस शर्मनाक घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने संबंधित अवधपुरी थाने पहुंचकर शिक्षक मोहन ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बलात्कार के आरोपी शिक्षक मोहन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। बलात्कार करने वाले मास्टर ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। स्कूल मास्टर मोहन ठाकुर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पूर्व में भी नाबालिग छात्राओं के साथ कई बार मुंह काला किया है। ​मासूम नाबालिग छात्रा के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने वाला 58 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार | New India Timesआरोपी मास्टर को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी शिक्षक  ने पूर्व मेंरऔर कितने छात्राओं के साथ दुष्कर्म की है।
अवधपुरी थाना पुलिस ने 11 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मोहन ठाकुर निवासी सुरभी परिसर अवधपुरी, के खिलाफ धारा 376, 376(2), 376(एन), 342 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तर मासूम छात्रा को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version