चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी 75 लाख रुपये की अवैध शराब | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी 75 लाख रुपये की अवैध शराब | New India Times

धार जिले के राजगढ़ थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर सघन चेकिंग अभियान के तहत अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। शराब की कीमत ट्रक सहित 75 लाख रुपए बताई गई है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी 75 लाख रुपये की अवैध शराब | New India Times

चुनाव के दौरान काफी मात्रा में धार जिले से अवैध शराब गुजरात भेजे जाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। इसी आधार पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया। एसडीओपी ऐश्वर्यशास्त्री के अनुसार यह शराब धार जिले के बगदून ग्राम से ग्राम बाग जा रही थी। पुलिस ने ट्रक एमपी 09 एचजी 9654 को रोककर इसके चालक व क्लीनर से इसके कागज मांगने पर जब कागज को देखा तो इसमें कई त्रुटियां ऐसी थी, जो इसे अवैध शराब साबित करती थीं। एसडीओपी शास्त्री ने बताया कि यह शराब तीन तरह के व्हिस्की मॉडल में है। कुल 1425 पेटी शराब इस ट्रक में पाई गई है। इस दौरान ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version