लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में जबरदस्त विस्फोट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में जबरदस्त विस्फोट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल | New India Times

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पीछे अवैध रूप से रखे विस्फोटक के गोदाम में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि मकान के साथ आसपास के कई मकान भी दहल गए। जबकि कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। इस धमाके में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं मलबे में कई से दबे होने की सूचना है। अभी इस घटना में किसी के मरने की सूचना नहीं है। धमाके में एक स्कूल के कई बच्चे भी घायल हुए हैं।

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में जबरदस्त विस्फोट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल | New India Timesप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक के बाद एक तेज आवाज के साथ कई धमाके हुए हैं। धमाके के बाद पूरा माकन ढह गया और इसकी चपेट में आकर कई राहगीर भी घायल हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर काफी देर से पहुंचा।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सांसद कौशल किशोर, जिलाधिकारी, एडीजी जोन, एसएसपी कलानिधि नैथानी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन से मलबे में दबे लोगों को निकालकर ट्रॉमा में भर्ती कराया है।

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में जबरदस्त विस्फोट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल | New India Times

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात, स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए जेसीबी लगाई है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इस धमाके के पीछे की वजह क्या है ये जाँच का विषय है। घटना के बाद डॉग स्क्वॉड, एटीएस, फिंगर प्रिंट दस्ता, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और जानकारी में जुट गया। चूंकि मोहनलालगंज इलाके में ही पिछले वर्षों भी धमाका हुआ था इसमें कई लोगों की जान चली गई थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version