साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा के राष्ट्रीय संग्रहालय के सभागार में “ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता व चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस चित्रकला प्रतियोगिता वा प्रदर्शनी में दर्जनों विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों में दिव्यांग बच्चों के साथ साथ स्ट्रीट स्कूल के बच्चे भी पीछे नहीं रहे।
इन बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की तरफ से प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र व सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय वा जूनियर वर्ग प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ स्ट्रीट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, शील्ड प्रदान की गई। यह बहुत बड़ी बात है कि इतने छोटे बच्चों को अपनी जिम्मेदारी का अभी से अहसास है, इसका मतलब हमारा भविष्य सुरक्षित है क्योंकि यही बच्चे नए भारत का निर्माण करेंगे।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित जी NIT को बताया कि प्रदर्शनी का समाजसेवी चौधरी नरेंद्र सिंह एडवोकेट, समाजसेवी अमृत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रदेश अध्यक्ष व मथुरा नगर निगम वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आर बी चौधरी ने संयुक्त रुप से फीता काटने के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वलन करते हुए शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साहवर्धन राष्ट्रीय युवा कवि अनुपम गौतम अपनी कविता के माध्यम से किया। चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी में मथुरा जनपद के नामचीन 60 स्कूलों प्रतिभागीता की जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम नंदकिशोर, द्वितीय गार्गी तृतीय यश पचौरी जूनियर वर्ग में प्रथम कृपा सिंह द्वितीय कनिष्का चौधरी तृतीय सौम्या शर्मा ,स्ट्रीट स्कूल वर्ग में प्रथम हर्ष, द्वितीय कुमारी कृष्णा विकास कुमार विजेता रहे।

प्रदर्शनी में मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश महासचिव रमनलाल वर्मा, प्रदेश महासचिव सतीश शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेश चंद गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा जिला अध्यक्ष बृजेश शर्मा, मनोज शर्मा, नेत्रपाल गौतम, मनिंदर शर्मा, सत्यदेव शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित,टनटन गौतम, अंकिता शर्मा ,पियूष बंसल ,शिखा बंसल, राजदीप गौतम ,सुरेंद्र शर्मा, गोपाल गौतम, लक्ष्मण खंडेलवाल ,ज्योति जग्गी, वंदना शर्मा, डॉ रूचि अग्रवाल, पूजा सिंह, डॉ आर के शर्मा, श्यामा यादव मिलन वर्मा, ममता चौधरी भुवनेश चौधरी इरशाद खान, विकास शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष दयाल के द्वारा किया गया।
