पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को घर घर से लाकर पिलाई गई दवाई | New India Times

रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को घर घर से लाकर पिलाई गई दवाई | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर श्रीराजेन्द्र जैन नवयुवक, तरुण, महिला परिषद द्वारा रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 2 स्टाल लगाकर बच्चों को दवाई पिलवाई गई। स्टाल का शुभारंभ नगर की बीएमओ डॉ उषा गेहलोत, डॉ.जीएस चौहान, श्री मुनिसुव्रत जिनालय के अध्यक्ष चन्द्रसेन कटारिया, संघ के वरिष्ठ मदनलाल नाहर, रमणलाल कटारिया, मनोहरलाल नाहर, राजेन्द्र कटारिया, पार्षद नारायण जैन की उपस्थिति में दादा गुरुदेव श्री राजेन्द्र सूरिजी एवम पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरिजी के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्वलन एवम माल्यर्पण के साथ किया गया। सर्वप्रथम डॉ गेहलोत मेडम ने पत्रकार मयंक गोयल के पुत्र रचित को दवाई पिलाकर स्टाल को शुरू किया।

पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को घर घर से लाकर पिलाई गई दवाई | New India Times

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ गेहलोत मेडम ने कहा कि खुशी की बात है कि जैन समाज की संस्था नवयुवक परिषद राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी सहभागिता प्रदान कर स्वास्थ्य विभाग को सहयोग कर, जनहित के कार्य कर रही है। चन्द्रसेन कटारिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार परिषद अध्यक्ष पवन नाहर ने व्यक्त किया। संचालन जितेन्द्र सालेचा ने किया। इस अवसर पर नवयुवक परिषद के उपाध्यक्ष विनय कटारिया, रजनीश नाहर, प्रकाश सालेचा, हितेश जैन ललित सालेचा, प्रवीण नाहर तरुण परिषद के अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्वेश जैन, अर्पित कटारिया, यश कटारिया, एवम यतीन्द्र जयंत पाठशाला के बच्चों आदि ने वार्डो में घूम कर बच्चों को दवाई पिलाने हेतु लाने का कार्य किया। कार्यक्रम में स्वल्पाहार के लाभार्थी ओमप्रकाश सालेचा रहे। दवाई पीने वाले बच्चों को परिषद की और से बिस्किट के पैकेट बाटे गए।आयोजन में जेपी जैन, विमल कटारिया, दिनेश नाहर, दिलीप सालेचा, ओमप्रकाश नरेलिया, कल्पेश जैन, जितेन्द्र नाहर स्वास्थ्य विभाग के बसन्त नागर, योगेश पोरवाल एवम महिला परिषद की सदस्याएं उपस्थित थी।

By nit

Exit mobile version