शिक्षा विभाग पर संकट के बादल, अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं मौज मस्ती | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिक्षा विभाग पर संकट के बादल, अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं मौज मस्ती | New India Times

शिक्षा विभाग पर इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। वर्तमान प्रभारी ज़िला शिक्षा अधिकारी स्वंय शिक्षक भर्ती घोटाले में राडार पर हैं लेकिन इस के उपरांत भी अधिकारियों कर्मचारियों को कोई रंज, ग़म या मलाल नहीं है। अफ़सर मौज मस्ती करने का कोई मौक़ा हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं। संजय जायसवाल नामक एक लिपिकीय संवर्ग का कर्मचारी, जिसे लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, उसका केक काट कर जन्मदिन बेखौफ़ होकर मना कर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कारण यह है कि अधिकारी और कर्मचारियों ने 62 साल का पट्टा लिखा कर लाए हैं। कुछ भी करो कोई देखने वाला, बोलने वाला नहीं है। ना कोई कार्यवाही होती है? क्योंकि सभी चोर चोर मौसेरे भाई के समान एक हमाम में सभी नंगे हैं। इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने वालों में रवींद्र महाजन, राजकुमार मंडलोई, श्रीचंद कपूर, देवी दास ठाले आदि के शरीक होने के समाचार हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version