भतीजे ने चाचा पर किया चाकू से जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

भतीजे ने चाचा पर किया चाकू से जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले | New India Times

बहराइच के कैसरगंज बस स्टॉप के निकट शुक्रवार की शाम चाचा भतीजे के बीच हुए वाद विवाद में भतीजे ने चाकू से चाचा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे चाचा को गंभीर रुप से घायल हो गये। भतीजे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शुक्रवार की शाम सहबान पुत्र छेदन निवासी पबना रोड कैसरगंज व मशकूर पुत्र नूर हसन निवासी कैसरगंज के बाद के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। जिसमें मशकूर ने सहबान पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें सहबान गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल अवस्था में उसे ग्रामीणों ने सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आपस चाचा भतीजे हैं तथा दोनों के बीच काफी दिनों से परिवारिक विवाद चल रहा है। सहबान की पत्नी चाँदनी देवी के की ओर से तहरीर से नामजद तहरीर मिली है ।मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version