अब प्राइवेट स्कूलों में नहीं चलेगी पालकों की दबंगई, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अब प्राइवेट स्कूलों में नहीं चलेगी पालकों की दबंगई, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन | New India Times

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बुरहानपुर ने अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर मंगलवार 2 अप्रैल 2019 को एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित करते हुए कलेक्टर बुरहानपुर श्री उमेश कुमार को दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि स्कूलों में नियमित विद्यार्थियों द्वारा स्कूल की फीस आरटीई अधिनियम के अंतर्गत फीस प्रतिपूर्ति की राशि समय पर ना मिलने साथ ही पालकों के दबंगई पूर्ण व्यवहार को लेकर सभी स्कूल के संचालक व प्राचार्य द्वारा अवगत करवाया गया है और इसके निराकरण के लिए उचित कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन में गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं द्वारा आर टी ई अधिनियम के अंतर्गत नियमों व फीस अधिनियम के विरोध विषय का उल्लेख किया गया ।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि नियमित विद्यार्थी समय पर अपना वार्षिक स्कूल शुल्क जमा नहीं कर पाते हैं। परीक्षा के समय तक फीस ना आने की दशा में स्कूल संचालकों द्वारा बार बार पालकों को सूचना भी प्रेषित की जाती है, ऐसे में जब प्राइवेट स्कूल द्वारा बार बार फीस मांगी जाती है तब पालकों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय जाने जैसी धमकी और अन्य तरीकों से स्कूल व संचालनकर्ताओं को डराया धमका जाता है ऐसे में सरकार द्वारा जिन बच्चों की फीस बकाया है और उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी जाती है ऐसे में पालको के हौसले और बुलंद हो गए। प्राइवेट स्कूलों को 20 से 30 प्रतिशत तक बकाया फीस की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वहीं आरटीई एक्ट के अंतर्गत फीस प्रतिपूर्ति की राशि भी समय पर नहीं मिलती है। प्रतिपूर्ति राशि का प्रावधान अन्य जिलों से बहुत ही कम है।एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जल्द से जल्द फीस प्रतिपूर्ति का पैसा समय पर मिले और पालक द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार व शिकायतों को बिना स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में लाए त्वरित कार्रवाई न की जाए ।कलेक्टर उमेश कुमार ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को आश्वस्त किया कि जल्दी एसोसिएशन के साथ बैठक कर इस समस्या का निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय परिहार, उपाध्यक्ष विजय राठोर, सचिव श्रीमती आस्था राय, कोषाध्यक्ष अर्चना गोविंदजी वाला व सय्यद जावेद मीर के साथ ही बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य व संचालक गण मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version