रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के ग्राम पंचायत हात्या तेली के झौसली फलीये मे आग से केलू पिता बाला, पारसिंग पिता बाला तथा पारसिंग बाला भुरीया के मकान जलकर राख हो गये। घटना के समय परिवार के लोग से बाहर थे, आस पास के लोगो ने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी। मेघनगर और थाँदला दोनों जगह से फायर ब्रिगेड की गाडियां तत्काल मौके पर पहुँची पर तब तक सब जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में कोई भी जनहानि अथवा मवेशी इत्यादि का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कपड़ा, बिस्तर, अनाज, कीमती समान आदि ग्रहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है।
