त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम नंदना में शासकीय प्राथमिक शाला में जब पत्रकारों ने मंगलवार को 11 बजे निरीक्षण किया तो वहां पर पदस्थ शिक्षक हरिशंकर ढिमोले शाला से अनुपस्थित मिले, वहीं इनकी जानकारी ली गई तो गंभीर मामला सामने आया। ग्राम के बच्चों के अभिभावकों व स्कूल के बच्चों तथा वहां पदस्थ शिक्षक द्वारा बताया गया कि शिक्षक हरीशंकर ढिमोले महीने में एक या दो बार स्कूल आते हैं, उनको किसी का डर नहीं है न अधिकारी का न किसी जनप्रतिनिधि का। लोगों ने बताया कि वह राजनैतिक परिवार से हैं इसलिये इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। इनका एक जगह और अतिरिक्त प्रभार है जो कि शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकण्डरी स्कूल छात्रावास के प्रभारीअधीक्षक पद पर है लेकिन न वह छात्रावास में उपस्थित रहते है न ही शाला मै कभी जाते हैं जबकि त्रावास प्रभारी अधीक्षक का प्रभार का नियम ये है कि आप जहाँ शाला मै पदस्थ है वहाँ स्कूल का पूरा समय दे उसके बाद प्रभारी संस्था म समय दे जवकि ऐसा नही हो रहा है शिक्षकगण न तो प्रभारी संस्था में दिखते है न ही पदस्थ संस्था में मिलते हैं, ऐसी स्थिति में शिक्षक गणों द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और जनप्रतिनिधि व अधिकारी चुप्पी साध के वैठे है कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे है
