त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले की तहसील देवरी के ग्राम पंचायत छिन्दली में शासन द्वारा स्वीकृत नल जल योजना के तहत टंकी का निर्माण किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की सुविधा हो सके मगर पीएचई एसडीओ व ठेकेदार की मिलीभगत से पूरा कार्य गुणवत्ताहीन किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि टंकी निर्माण कार्य मै 7 इंच का लोहा लगाया गया है जबकि 15 इंच का लगाना था व पिलर व बीम टेडे तिरछे बनाये गये साथ ही पाईप लाईन डालने में गुणवत्ताहीन सामग्री का भी उपयोग किया गया है पाईप लाईन के लिये 8इंच की सडक खोदी गई थी उसको 2इंच से़ गुणवत्ताहीन सामग्री लगाकर ढाला जा रहा है। वहॉ नल लाइन न ही चैक की गई न ही कही लाईन डाली गई जबकि एसडीओ पीएचई विभाग की मेडम का कहना है कि सभी कार्य ठीक हो रहा है ऐसी स्थिति में मेडम की भी मिलीभगत होना स्पष्ट नजर आ रहा है कि भ्रष्ट्राचार में इनका शामिल होना तय माना जा रहा है।
