चोरों ने धार्मिक स्थलों को फिर बनाया निशाना, चोर मस्जिदों व मंदिर में दे रहे हैं चोरी की वारदात को अंजाम | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

चोरों ने धार्मिक स्थलों को फिर बनाया निशाना, चोर मस्जिदों व मंदिर में दे रहे हैं चोरी की वारदात को अंजाम | New India Times

अभी कुछ दिन पहले मेघनगर पुलिस थाने से कुछ कोसों दूर वार्ड नंबर 8 नयापुरा में छोटी मस्जिद को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने मस्जिद में रखी दारूल उलुम मेघनगर की जकात और सदके की पेटी जो लगभग मोहर्रम के समय खोली गई थी पर हाथ साफ कर दिया था। दारूल उलुम की पेटी से चोरी हुआ पैसा आवाम का पैसा था वो पैसा अनुमानित 60 से 70 हजार रुपये रहा होगा जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया था। चोरी होना आम बात है इससे आप विचलित ना हों बल्कि चोरों की हिम्मत की हम दाद देते हैं कि पुलीस के इतने सक्रिय होते हुए भी चोरी हो जाती है।

चोरों ने धार्मिक स्थलों को फिर बनाया निशाना, चोर मस्जिदों व मंदिर में दे रहे हैं चोरी की वारदात को अंजाम | New India Times

मेघनगर में बीती रात नगर के मुख्य मार्गो पर स्थित जैन मंदिर पर अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी कर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन मंदिर पर लगे कैमरों के कारण चोर चोरी करने में असफल रहे। चोरों ने मंदिर के कैमरों की केबल लाइन के तार को भी नष्ट करने का भरपूर प्रयास किया लेकीन असफल रहे और चोर का चेहरा सीसी टीवी कैमरे में आ गया। जब सुबह समाज के लोगों को पता चला तो समाज के लोगों ने पुलिस थाने पहुंच कर अवेदन दिया। अवेदन में समाज जनों ने बताया कि नगर के बस स्टैंड के पास धार्मिक स्थल श्री महावीर भवन पर भी विगत कुछ माह पूर्व इस तरह की वारदात हो चुकी है। लगातार धार्मिक स्थलों पर ऐसी वारदात होने से समाज में आक्रोश व्याप्त है।

By nit

Exit mobile version