संदीप शुक्ला, दतिया/ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस ने ट्रक चालक के साथ लूटपाट करने वाले लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 21 हजार रुपए की नगदी और घटना में प्रयुक्त की गयी आई-20 कार भी जप्त कर ली है। पकड़े गए लुटेरे में उत्तरप्रदेश के झांसी और मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस ने जावेद कुरैशी, भूपेंद्र यादव, कल्ली उर्फ आकाश अहिरवार, राजू खान, शाहरुख खान एवं मोनू उर्फ मनीष अहिरवार को लूट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
चम्बल संभाग के डीआईजी अशोक गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त घटना का खुलासा किया है। डीआईजी ने गोराघाट और सिविल लाइन पुलिस टीम को तीस हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी मंजीत सिंह चावला और दतिया एसडीओपी गीता भारद्वाज भी मौजूद रहीं।
इस कार्रवाई में एसआई भास्कर शर्मा, आरक्षक हेमंत प्रजापति, सैनिक भगवान सिंह, सैनिक मुन्नालाल और कोतवाली एएसआई अशोक शर्मा व केशव प्रसाद की अहम भूमिका रही है।
