भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन  | New India Timesहोली के त्यौहार पर शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने में व्यस्त रहने वाले पुलिस कर्मियों ने आज जमकर होली खेली। होली के दूसरे दिन दूज पर नेहरू नगर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें डीआईजी रमन सिंह सिकरवार, एसपी नार्थ अरविंद सक्सेना, एसपी साउथ सिद्दार्थ बहुगुणा सहित पुलिस के कई आला अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगे नजर आए। एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही साथ जमकर डांस भी किया।​​भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन  | New India Timesडीआईजी रमन सिंह सिकरवार ने बताया कि होली के दिन हमारे जवान शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त रहते हैं। ड्यूटी पर होने के कारण वह होली नहीं खेल पाते हैं, ऐसी स्थिति में हर साल होली के दूसरे दिन पुलिस लाइन में उनके लिए खास सेलिब्रेशन का इंतजाम किया जाता है। डीआईजी रमण सिंह सिकरवार ने सभी पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं भी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version