नल जल योजना के अंतर्गत पीएचई विभाग ने डाली पाईप लाईन, उखड़ी पड़ी हुई सड़क से हो रहे हैं हादसे | New India Times

त्रिबेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नल जल योजना के अंतर्गत पीएचई विभाग ने डाली पाईप लाईन, उखड़ी पड़ी हुई सड़क से हो रहे हैं हादसे | New India Times

देवरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छिदली में पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत करीब तीन माह पहले पाइप लाइन डाली गई थी जिसमें लापरवाही देखने को मिल रही है। पूरे ग्राम की पीएचई विभाग द्वारा पूरी सड़क खोद दी गई और वह आज भी उखडी पडी हुई है लेकिन लेकिन विभाग है कि लापरवाह बना हुआ है जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि नियमों को ताक पर रखकर पाइप लाइन डाली गई जिसमें विभाग द्वारा सही गहराई पर नहीं डाली गई है जिसमें पाइप लाइन ऊपर सडक पर ही डली हुई हैं।

नल जल योजना के अंतर्गत पीएचई विभाग ने डाली पाईप लाईन, उखड़ी पड़ी हुई सड़क से हो रहे हैं हादसे | New India Timesवहीं ग्रामीणों का कहना है कि हम सब ने पीएचई की एसडीओ प्रान्जली राय से इसकी कई बार शिकायत की परन्तु विभाग है कि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। एसडीओ मेडम का कहना है हम कुछ नहीं कर सकते हैं, मेरा जो काम था वो हो चुका है अब पंचायत जाने। क्या जिम्मेदारी से पीछे हटे अधिकारी किसी बडे हादसे का इंतज़ार कर रहे है?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version