अवैध हथियार व गांजा सहित इनामी बदमाश गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अवैध हथियार व गांजा सहित इनामी बदमाश गिरफ्तार | New India Times

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 29-03-19 को थाना निघासन पुलिस द्वारा 15,000 रुपये के इनामिया शातिर अभियुक्त अतीउल्ला पुत्र सफीउल्ला निवासी ग्राम बिनौरा थाना निघासन जनपद खीरी को 1 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 2 जिंदा कारतूस व 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो थाना पलिया से गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित व फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version