हजरत नवगज शाह बाबा की मजार पर उर्स दिनांक 28 मार्च को | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

हजरत नवगज शाह बाबा की मजार पर उर्स दिनांक 28 मार्च को | New India Times

अलीराजपुर जिले के नानपुर क्षेत्र से चार किलोमीटर की दूरी पर बसे सेजगांव में हजरत सुल्तान मोइनुद्दीन दुरवेश नवगज शाह बाबा की मजार पर सालाना उर्स 28 मार्च को आयोजित होगा। आस्ताने औलिया पर बज्मे सिमा में मशहूर फ़नकार अपने कलाम पड़ेंगे जिसमें ख़ालिद अजीम साबरी – इंदौर और सूफी गायक लोकेश जीवन साबरी -उज्जैन कव्वाली पेश करंगे। आयोजन के रेहबरे मिल्लत पीरे तरीकत सैय्यद अफजल मियां शहर काज़ी अलीराजपुर होंगे।
इसके पहले सुबह आठ बजे से मस्जिद चौक नानपुर से चादर शरीफ व शक्ले जुलूस रवाना होगा। जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ दस बजे आस्ताने औलिया सेजगांव में पहुंचेगा जहां चादर पेश की जाएगी। 11 बजे से महफिले सिमा की इब्तदा होगी। दोपहर नमाज के बाद लंगर ऐ आम का आयोजन होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में महेश पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अलीराजपुर रहेंगे साथ ही विशेष अतिथि सेजगांव पटेल दरियाव सिंह, पूर्व सरपंच मंजुला पटेल, भिलाला समाज प्रमुख नवलसिंह मण्डलोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक पत्रकार शरीक होंगे। मुस्लिम जमात व उर्स कमेटी नानपुर ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारी को अंजाम देते सभी को शिरकत करने के लिए दावत दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version