अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री जे.के. वर्मा के आदेशानुसार व अपर जिला न्यायाधीश/सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री संजय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में आज ग्राम हजूरी का पुरा एवं ग्राम रतनूपुरा भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
उक्त दोनों शिविरों में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेश शर्मा, द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को निशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सलाह, मीडिएशन, नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में भी विस्तृत रूप से जानकारी दिये जाने के साथ ही साथ शासन की अन्य प्रमुख योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सूदूर ग्रामों में निवास कर रहे लोगों को जागरूक करना है जिससे उनके विभिन्न अधिकारों का हनन न हो। इस अवसर पर श्री कृष्ण सिंह पैरालीगल वालेंटियर एवं श्री बृजेन्द्र कुमार पैरालीगल वालेंटियर आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
