नई सरकार को लेकर सरकारी महकमों में दिख रही है हलचल, सपा-बसपा सरकार के समय पदस्थ अधिकारियों के उडे होश | New India Times

फराज अंसारी, लखनऊ ( यूपी ), NIT;  ​नई सरकार को लेकर सरकारी महकमों में दिख रही है हलचल, सपा-बसपा सरकार के समय पदस्थ अधिकारियों के उडे होश | New India Timesउत्तर प्रदेश में नई सरकार के सत्ता संभालने के पहले से ही सरकारी अधिकारियों में बेचैनी देखी जा रही है। थाना स्तर से लेकर शासन के शीर्ष तक बेचैनी बढ़ गयी है। कुछ अफसर नए संरक्षकों की तलाश में सक्रिय हो गये हैं और कुछ अपनी किनारे की तैनाती के आकलन भर से सहम गये हैं। शनिवार को ही मुख्यमंत्री सचिवालय के शीर्ष अफसरों को अवमुक्त कर दिया गया है। अब तक हाशिए पर रहे अफसरों को उम्मीद की किरण दिख रही है। ​नई सरकार को लेकर सरकारी महकमों में दिख रही है हलचल, सपा-बसपा सरकार के समय पदस्थ अधिकारियों के उडे होश | New India Timesबसपा शासन में एक खास वर्ग को प्राथमिकता मिली और फिर सपा शासन में भी यही स्थिति बनी रही। भाजपा ने लगातार यही आरोप लगाया कि अपने-अपने वोट बैंक के हिसाब से अच्छे और कर्मठ अफसरों को किनारे करके दोनों सरकारों ने जातीय आधार पर तैनाती की। आम आदमी की जरूरतों, दिक्कतों के हल के लिए थाना और तहसील सबसे अहम केंद्र होते हैं लेकिन, वहां जाने वालों को न्याय नहीं मिला। डेढ़ दशक से यहां होने वाली तैनातियों ने पूरे समाज को प्रभावित किया। पुलिस और शासन में भी बहुत से महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती में पारदर्शिता नहीं रही। ऐसा भी नहीं कि योग्य और ईमानदार अफसर मुख्य धारा में नहीं रहे। रहे, लेकिन उनकी संख्या कम थी और उन्हें अपने मन-माफिक काम करने नहीं दिया गया। जिस तरह तबादले-दर-तबादले होते रहे, उससे भी नीयत पर लगातार सवाल उठे। जाहिर है कि अब भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर सचिवालय और फील्ड में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की नए सिरे से तैनाती होगी। ऐसे में यूपी कैडर के दिल्ली में तैनात कई वरिष्ठ अफसरों की वापसी की अटकलें लगने लगी है। प्रशासनिक हल्कों में दखल रखने वाले और भाजपा के लिए काम करने वाले कुछ लोग अफसरों की पोस्टिंग को लेकर अभी से सक्रिय भी हो गये हैं। 

हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि सरकार की नीयत के हिसाब से अफसर काम करते हैं। अधिकांश अफसर अच्छे होते हैं लेकिन, उन्हें प्रभावशाली बुरे लोग अच्छा काम नहीं करने देते। भाजपा शुचिता और ईमानदारी को प्राथमिकता देगी और उसका जो एजेंडा है। संकल्प पत्र में किये गये हर वायदे को पूरा किया जाएगा। 

By nit

Exit mobile version