अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक इलाका न्यू कबाड़ खाना के नाम से जाना जाता है जिसमें एक इलाका सुन्दर नगर भी हैं लेकिन अगर इसकी सच्चाई देखी जाये तो यह क्षेत्र अपने नाम के बिल्कुल उलट दिखाई पड़ता है। यहां जगह-जगह फैले गंदगी और कचरे के ढेर ने तो सुन्दर नगर की सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है। यहां सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते यहाँ के रहवासियों में नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। भोपाल के न्यू कबाड़ खान में एक ऐसा क्षेत्र है जिसको लोग सुन्दर नगर के नाम से जानते हैं लेकिन अगर इसकी सच्चाई देखी जाये तो यह क्षेत्र बिल्कुल उसके विपरीत नज़र आता है।

यहां जगह-जगह फैले गंदगी और कचरे के ढेर ने तो सुन्दर नगर की सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है। सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते यहाँ के रहवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहां के रहवासियों का आरोप है कि मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। नगर निगम नालों की सफाई पर लाखों रूपये खर्च करती है लेकिन उसके बावजूद नालों की सफाई नहीं हो पाती है।
