शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्य प्रदेश जिला इकाई द्वारा नारायण वृद्ध आश्रम ग्वालियर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों के हितों के लिए काम करने वाला संगठन मानव अधिकार प्रोटेक्शन की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को वस्त्र, मिठाई और फल वितरण किए गए साथ ही सभी बुजुर्गों को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई भी दी। इस होली मिलन समारोह में मानव अधिकार प्रोटेक्शन की संभागीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला तोमर, जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मांझी व अखिल भारतीय मांझी महिला मोर्चा की प्रीति कश्यप, जय श्री बाथम प्रगति बाथम, डॉ ज्योतिशा बाथम, ज्योति बाथम एवं पुष्पा बाथम सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
