अकोट ग्रामीण पुलिस ने जुआ के अड्डे पर की छापामार कार्रवाई | New India Times

ओवैस सिद्दीकी/जफर खान, ब्यूरो चीफ, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट ग्रामीण पुलिस ने जुआ के अड्डे पर की छापामार कार्रवाई | New India Times

अकोट तहसील के ग्राम औरंगाबाद परिसर में शाहीन कॉलोनी निवासी अब्दुल अबरार के खेत में जुआ खेल रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लाखों का मुद्दे माल जब्त किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में नगरसेविका के पति का भी समावेश है साथ ही आरोपी अब्दुल अबरार अब्दुल वहाब, इक्बाल तंबोली, अब्दुल निसार, मो ज़ुबैर शेख नज़ीर, शेख गफ्फार सैफी, हसन अली अनामत अली, अब्दुल फिरोज अब्दुल वहाब को पुलिस ने दबोच कर उनके पास से नगद 5590 रूपये व 8 मोटर साइकिल समेत 3,30,590 रूपये का मुद्दे माल
जप्त किया है।
इन आरोपियों मेंं एक नगरसेविका के पति के होने से समाज में नगरसेवकों की छवि धूमिल हो रही है। क्या शासकीय अनुदान निधि का उपयोग सट्टा खेलने में किया जा रहा है ऐसे प्रश्न राजनीतिक गलियारों मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version