इंटरनेशनल मेडिकल सेमिनार में भाग लेकर डाॅ. नजर अंसारी ने लखीमपुर खीरी का किया नाम रोशन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

इंटरनेशनल मेडिकल सेमिनार में भाग लेकर डाॅ. नजर अंसारी ने लखीमपुर खीरी का किया नाम रोशन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी टाउन के डाॅ. भोपाल में आयोजित हुए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय होलेसटिक वेलनेस सेमिनार में खीरी टाउन के प्रतिष्ठित चिकित्सक डाॅ. नजर अंसारी ने डेलीगेटस की हैसियत से भाग लेकर न केवल खीरी टाउन बल्कि समूचे प्रदेश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

सेमिनार से लौटे डाॅ. नजर अंसारी से हुई संक्षिप्त वार्ता में डाॅ. नजर अंसारी ने बताया कि सॅत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में अमेरिका, हांगकांग, वियतनाम, मलेशिया, भारत, नेपाल लन्दन, बैगलूरो आदि कई देशों के रिसर्च स्काॅलर्स ने भाग लिया। दिल्ली एम्स के एक्स ह्रदय रोग विशेषज्ञ व सावल हार्ट सेंटर के डायरेक्टर डाॅ. विमल छाजर ने ह्रदय में होने वाली बीमारियों व हार्ट अटैक के कारण व बचाव के उपाय बताए तथा जीरो आयल कुकिंग पर विधिवत प्रकाश डाला। वियतनाम मेडिकल बोर्ड के डायरेक्टर डाॅ. विश्वरूप राय चौधरी की नोट स्पीकर की हैसियत से मार्डन मेडिकल इंडस्ट्री की साजिश से इन्सानी जीवन को खतरनाक बताया। डाॅ. नजर अंसारी ने बताया कि तीन दिन चले इस सेमिनार में अलग अलग विशेषज्ञों ने समूची जिन्दगी निरोग रहकर जीवन का आनन्द लेने के गुण सुझाए।

ज्ञात हो कि कस्बा खीरी निवासी डाॅ. नजर अंसारी इन्डो- वियतनाम मेडिकल बोर्ड से सर्टिफाइड डायबिटीज एजूकेटर हैं। उनका दावा है कि शुगर की बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है लेकिन मेडिकल इंडस्ट्री की साजिश ने इस बीमारी को असाध्य बताकर लोगों के दिलों में दहशत भर दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस सेमिनार से लौटने पर समूचे देश से मुबारकबाद मिल रही है। डाॅ. नजर अंसारी की इस उपलब्धि की समूचे शहर मे सराहना हो रही है तथा खुशी की लहर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version