होली के हुड़दंग में बुझ गया एक घर का चिराग, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

होली के हुड़दंग में बुझ गया एक घर का चिराग, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले | New India Timesसुकृत चौकी क्षेत्र के खाने आजमपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर होली के जश्न के बीच तफरीह पर निकला गांव का ही चालक अपनी मस्ती में ट्रक से रिक्शा ट्राली पर बैठे तरुण यादव पुत्र कमलेश यादव (12) निवासी सुकृत एवं अंशु यादव पुत्र प्रमोद (4) को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल वाराणसी भेजा जहाँ तरुण की मौत हो गयी जबकि अंशु का इलाज ट्रामा सेंटर मे चल रहा है। फायर ब्रिगेड की तत्परता से ट्रक को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया जिसे पुलिस चौकी उठवा लाई। मृतक सुकृत पुलिस चौकी के बगल का ही निवासी था, खाने आजमपुर में वह अपने खेत पर गया था, दो बहनों के बाद वह एकलौता पुत्र था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version